Dakhal News
मन्दसौर। मध्यप्रदेश बुलंद आवाज नारी शक्ति आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-हायिका संगठन के तत्वावधान में जिले में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता एवं सहायिका अनिश्चित कालीन हड़ताल सोमवार को पन्द्रहवें दिन भी जारी रही। हड़ताल के साथ अपनी मांगों के समर्थन में गांधी चौराहा नगरपालिका के पास प्रतिदिन धरना भी दिया जा रहा है। जिसमें सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित होकर नारे लगा रही हैं तथा अपनी मांगों को पूर जोर से उठा रही हैं।
धरने को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश संरक्षक श्याम सोनावत ने कहा कि मध्यप्रदेश बुलंद आवाज नारी शक्ति आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-हायिका संगठन भोपाल की ओर से पूर्व में समय-समय पर संगठन के माध्यम से अपनी मांगों का ज्ञापन व ध्यान आकर्षण किया गया, किन्तु इन मांगों का समाधान अभी तक नहीं किया गया है।
जिलाध्यक्ष चेना गुर्जर ने कहा कि जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाएगी, यह धरना और हड़ताल जारी रहेगी। हमारी मांगे हैं कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता एवं सहायिका को अन्य कर्मचारियों की तरह नियमित कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। धरना को कांग्रेस पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दीपकसिंह गुर्जर, कांग्रेस नेता परशुराम सिसौदिया, जावरा जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष हेमराजसिंह सुमन ने भी समर्थन किया है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |