
Dakhal News

बिशप पी.सी सिंह मामले पर EOW की कार्रवाही
मध्यप्रदेश के जबलपुर में बिशप पीसी आए दिन चर्चा का विषय बने रहते हैं। बता दें कि बिशप पीसी सिंह जमीनों के फर्जीवाड़े और मिशनरी स्कूलों के फंड के गलत इस्तेमाल के आरोप में निलंबित हो चुके हैं। बीते दिनों आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) लगातार उनपर बड़ी कार्रवाई कर रहा है। दरअसल, EOW को पीसी सिंह के खिलाफ अवैध कमाई के कई अहम सबूत मिले है और आज एक बार फिर ईओडब्ल्यू ने बड़ा खुलासा किया है, आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
दरअसल, जेल में बंद बर्खास्त बिशप पी.सी सिंह के मामले में ईओडब्ल्यू ने खुलासा किया है। चर्च ऑफ़ नॉर्थ इंडिया में मॉडरेटर रहते हुए उसका इतना खौफ था कि उनके खिलाफ कोई भी बोलने की हिम्मत नहीं करता था। केवल इतना ही नहीं, पी.सी सिंह के खिलाफ अगर कोई भी आवाज उठाया करता था तो वह उसका पद छीन लेता था और अभी तक 2 से 3 लोग इसके शिकार हो चुके है वो सामने आए हैं।
गामी चर्च ऑफ नार्थ इंडिया की दिल्ली में 7 से 9 दिसंबर तक आयोजित होने वाली बैठक में शामिल किया जा सकता है। प्रबल दत्त वह बिशप है जो कि पी.सी सिंह की मनमानियों के खिलाफ जमकर आवाज उठाई थी, जिन्हें बाद में पद से हटा दिया गया था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बर्खास्त हुए प्रबल दत्त को दुर्गापुर डायोसिस का बिशप बनाया जा सकता है। वहीं, दुर्गापुर बिशप समीर खिमला को जबलपुर डायोसिस में स्थानांतरित किया जा सकता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जेल में बंद पी.सी सिंह के खिलाफ EOW ने चालान तैयार कर लिया है। जिसे आज कोर्ट में पेश किया जा सकता है। बता दें चालान कोर्ट में पेश करने के बाद EOW कोर्ट में पीसी सिंह के बेटे पियूष पाल और सुरेश जैकब सहित अन्य कई लोगों पर चार्जशीट पेश करेगी।
रिपोर्ट- सत्यम शर्मा
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |