Patrakar Priyanshi Chaturvedi
फसल बीमा योजना के प्रचार के लिए रथ रवाना
पटेल :किसान भाई अपनी फसलों का कराएं बीमा,कृषि मंत्री कमल पटेल ने भोपाल से फसल बीमा योजना के प्रचार-प्रसार के लिये तैयार किये गये रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया उन्होंने
किसानों से फसल बीमा योजना में अपनी फसलों का बीमा कराने की अपील की किसानों को सुविधा का लाभ देने के लिए कमल पटेल ने फसल अधिसूचित रकबे को 100 हेक्टेयर से घटाकर 50 हेक्टेयर कर दिया है किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने किसानों से फसल बीमा योजना में फसलों का बीमा कराने की अपील की है मंत्री पटेल ने बताया कि दिसम्बर माह के प्रथम सप्ताह में प्रदेश में फसल बीमा सप्ताह मनाया जा रहा है किसान भाईयों को सुविधा प्रदान करते हुए फसल अधिसूचित रकबे को 100 हेक्टेयर से घटाकर 50 हेक्टेयर कर दिया गया है फसल बीमा योजना के प्रचार के लिये प्रदेश में 54 प्रचार रथ रवाना किये गये हैं रथों द्वारा जिलों की प्रत्येक तहसील और ग्राम पंचायतों में फसल बीमा योजना का प्रचार किया जाएगा किसानों को किसान पाठशाला और संगोष्ठी आयोजित कर बीमा प्रक्रिया एवं दावा राशि के भुगतान के संबंध में जानकारी प्रदान की जायेगी।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |