
Dakhal News

गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए खतरा बन चुके पी एफ आई याने पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया संगठन पर केंद्र द्वारा प्रतिबंध करने की कार्यवाही का मैं स्वागत करता हूँ और प्रधानमंत्री मोदी जी का आभार मानता हूँ कि उन्होंने कहा कि इस संगठन कि देश विरोधी गतिविधियों के सबूत मिलने के बाद ही केंद्र की सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे देश में एक साथ कार्यवाही की थी। उसके बाद से लगातार कार्यवाही जारी है।
गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि प्रदेश शांति का टापू है यहां हमने देश विरोधी किसी संगठन को कभी पनपने नहीं दिया। सिमी जैसे संगठन पहले ही खत्म कर दिए गए थे अब पी एफ आई को भी हम इतिहास बना देंगे। उन्होंने कहा कि पी एफ आई देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा था। जो सबूत मिले ही उसमे इस संगठन की केरल, कर्नाटक सहित कई राज्यो में हुई हत्याओं में हाथ था। देश विरोधी गतिविधियों में यह संगठन लिप्त था। आतंकी संगठन आईएसआईएस से भी इसका संबंध था। इसलिए इस पर प्रतिबंध लगाना जरूरी था।
प्रदेश में पहले इस संगठन के 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया उसके बाद उसके 21 सदस्य पकड़े गए। अब आगे भी यह कार्यवाही जारी रहेगी। जैसे जैसे पूछताछ में नाम सामने आते जाएंगे संगठन और उसके स्लीपर सेल के सदस्यों पर कार्यवाही की जाएगी। पी एफ आई पर पूरी तरह नकेल कसने तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा। गृह मंत्री ने एक सवाल पर कहा कि देश विरोधी व्यक्ति या संगठनों पर कार्यवाही होती है तो कांग्रेस और दिग्विजय सिंह के पेट में दर्द होने लगता है। स्वाभाविक भी है कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती आई है, दिग्विजय सिंह तो जाकिर नायिक को शांति दूत कहते हैं कुख्यात आतंकी ओसामा लादेन उनके लिए लादेन जी हैं। ऐसे लोगों को तो पी एफ आई जैसे संगठनों पर प्रतिबंध लगाने पर दुख तो होगा ही।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |