Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कुर्सी पर बैठने को लेकर हुआ विवाद
छतरपुर में एक दलित को कुर्सी पर बैठना महंगा पड़ गया जिसकी वजह से दलित को एक दबंग ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीट दिया पिटाई के कारण दलित को गंभीर चोटें आयी है जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
घटना मातगुंवा थाने के चौका पंचायत की है जहां एक दलित युवक किसी योजना के लिये अपने दस्तावेज जमा करवाने आया था और वहां कुसीँ पर बैठा था उसी दौरान गांव का दबंग रोहित सिंह ठाकुर पंचायत आय और दलित युवक को कुसीँ पर बैठा देख नाराज हो जाता है जिसके बाद दबंग दलित युवक को धमका कर चला जाता है लेकिन बाद में वह अपने दो अन्य साथियों के साथ आया और दलित युवक के साथ मारपीट करना शुरू कर दी।
और मारपीट कर उसे लहूलुहान हालत मे छोड़कर भाग गए जिसके बाद दलित युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया... वही पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |