Patrakar Priyanshi Chaturvedi
हीरोइन, कभी खुशी कभी गम, जब भी मेट और बजरंगी भाईजान जैसी फिल्मों में अपनी धमाकेदार एक्टिंग से लोगों का दिल जाने वाली एक्ट्रेस करीना कपूर खान बुधवार को अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनके परिवार और फिल्म इंडस्ट्री के लोग अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट साझा कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
अब सारा अली खान ने अपनी स्टेप मदर करीना कपूर खान को इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इस तस्वीर में करीना, सैफ कैमरे की ओर देख रहे हैं, जबकि अपने छोटे भाई जेह को खिलाने में मस्ती दिख रही हैं। साथ ही तस्वीर में एक केक भी दिखाई दे रहा है। बात अगर सारा अली खान के वर्कफ्रंट की करें तो हाल ही में जानकारी आई थी कि एक्ट्रेस जल्द ही एक रियल लाइफ किरदार में नजर आने वाली हैं। उनकी ये फिल्म साल 1942 में हुए भारत छोड़ो आंदोलन पर आधारित हो सकती है। हालांकि अभी मेकर्स ने इस फिल्म का आधिकारिक एलान नहीं किया है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |