Patrakar Priyanshi Chaturvedi
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। भारी बारिश से कई जगह भूस्खलन की खबरे हैं। उत्तरकाशी के नेलांग घाटी में भैरोघाटी से तीन किलोमीटर आगे भूस्खलन की चपेट में आने से एक सैनिक की मौत की सूचना है जबकि घटना में एक सैन्य अधिकारी भी चोटिल हुए हैं। गढ़वाल के साथ ही कुमाऊं के भी कुछ हिस्सों में बारिश जारी है। भारत.चीन सीमा पर उत्तरकाशी के नेलांग घाटी में भैरोघाटी से तीन किलोमीटर आगे पेट्रोलिंग के दौरान भूस्खलन की चपेट में आने से एक सैनिक की मौत की खबर है। जवान जम्मू कश्मीर का रहने वाला था। घटना में एक सैन्य अधिकारी के भी चोटिल होने की सूचना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर भैरोघाटी से तीन किलोमीटर आगे भूस्खलन की चपेट में आने से सैनिक की मौत हुई है। उत्तराखंड में चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर में अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे के अंदर मैदान से लेकर पहाड़ तक झमाझम बारिश की संभावना जताई थी। हालांकि अन्य राज्यों के लिए हल्की बारिश की संभावना जताई है। राजधानी देहरादून में भी बुधवार को बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार तीन अगस्त को कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अब 5 और 6 अगस्त को देहरादून, पौड़ी,नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी कर यलो अलर्ट जारी किया है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |