Patrakar Priyanshi Chaturvedi
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के रेट में तेजी देखने को मिल रही है। कच्चे तेल के दाम के आधार पर ही भारत की पेट्रोलियम कम्पनियां पेट्रोल-डीजल के रेट तय करती हैं। हालांकि कच्चे तेल के रेट में उतार चड़ाव के बाद भी सरकारी तेल कंपनियों ने राहत का सिलसिला दो महीने से ज्यादा समय से जारी रखा हुआ है।तेल विपणन कंपनियों प्रतिदिन पेट्रोल-डीजल के रेट जारी करती हैं। लगातार 68वें दिन भी पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव न करते हुए पब्लिक को राहत है। अगर देश के अन्य प्रदेशों की बात करें तो महाराष्ट्र को छोड़ मध्य प्रदेश,उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत सभी राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार कोई बदलाव नहीं हुआ है। पिछले तकरीबन एक महीने से पेट्रोल और डीजल का बिक्री मूल्य स्थिर बना हुआ है।दुनिया में रूस यूक्रेन युद्ध के चलते ईधन के दाम बढ़े हुए हैं वही अब ओपेक, रूस समेत अन्य सहयोगी देशों के बीच कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाकर प्रतिदिन 6.48 लाख बैरल करने पर सहमति बनी है। इस फैसले से दुनियाभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें नीचे आने की उम्मीद बढ़ी है। वहीं केवल महाराष्ट्र में शिंदे सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम कम कर दिए है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |