Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भदभदा के बाद कलियासोत डैम के 8 गेट खुले
भोपाल में हो रही लगातार बारिश से भदभदा समेत कलियासेत डैम का जलस्तर बढ़ गया जिसके चलते कलियासोत डैम के गेट खोल दिए गए वहीं भदभदा का तीसरा गेट भी जलस्तर बढ़ने से खोला गया भोपाल में शुक्रवार की शाम 6 बजे से बारिश का दौर जारी है तेज बारिश से तालाब का जलस्तर बढ़ गया है 2016 के बाद पहला मौका है जब जुलाई में भदभदा गेट खोलने पड़े वहीं अब कलियासेत डैम का जलस्तर बढ़ने से डैम के आठ गेट खोले गए हैं जिसको देखने बड़ी संख्या में लोग डैम के पास पहुंचे सुरक्षा व्यवस्था के बीच डैम खोले गए आपको बता दें केरवा, कोलार और कलियासोत डैम का लेवल भी बढ़ गया है बड़ा तालाब का फुल टैंक लेवल 1666.80 फीट है कैचमेंट एरिया में तेज बारिश होने से तालाब पूरा भर गया जिसके चलते कलियासोत डैम के गेट खोले गए हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |