
Dakhal News

पार्षद से राष्ट्रपति पद के चुनाव तक द्रोपदी मुर्मू
भाजपा की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू ने कहा मध्यप्रदेश का सहयोग समर्थन मुझे मिलेगा मुर्मू के सम्मान में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा द्रोपदी मुर्मू ने अपनी मेहनत और अथक परिश्रम से समाज में अपना स्थान बनाया है वे पार्षद से इस स्थान तक पहुँची हैं भोपाल में अपना प्रचार करने आयीं भजपा की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू ने कहा भारत के ह्रदय मध्य प्रदेश में मेरा भव्य स्वागत ऐसा मेरी ज़िंदगी में पहली बार हुआ है इसे मैं कभी भी भूल नहीं पाऊंगी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 4-4 बार मुख्यमंत्री बने हैं यह राज्य हमारा है इसलिए इस राज्य का सहयोग समर्थन मुझे मिलेगा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा आज आपने पढ़ा होगा अखबारों में, कांग्रेस में सवाल उठ रहे हैं कि द्रोपदी मुर्मू क्यों नहीं ? ऐसी हलचल किसी उम्मीदवार के नाम पर शायद भारत की धरती पर पहली बार मची है कि लोग सोचने पर विवश है कि दीदी क्यों नहीं, द्रोपदी मुर्मू क्यों नहीं? ।भारतीय जनता पार्टी तो शुद्ध रूप से अपना काम करती है, लेकिन बेचैनी वहाँ भी है कि वोट न चले जाये, कहीं वोट ना चले जाए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा आपका जीवन सच में प्रेरणा देने लायक है मुख्यमंत्री शिवरा ने कहा भारतीय जनता पार्टी में अगर हम सबसे छोटा कोई चुनाव मानते है तो वो होता है पार्षद का पार्षद के चुनाव से, उससे पहले संगठन के काम से आपका सार्वजनिक, राजनैतिक जीवन प्रारंभ हुआ पहले पार्षद फिर सन 2000 में विधायक फिर, बीजेपी मंत्री मंडल में स्वतंत्र प्रभार की मंत्री और स्वतंत्र प्रभार की मंत्री के नाते भी आपके पास जो 2-3 विभाग आए आपने प्रशासनिक दक्षता का अद्भुत परिचय दिया।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |