Patrakar Priyanshi Chaturvedi
शिवराज बोले खाली हाथ नहीं आया हूं
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधा और कहा वो आते हैं और बड़ी बड़ी बातें कर के चले जाते हैं जब सत्ता में थे तो गरीबों की सारी योजनाएं ही बंद कर दी थीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने रीवा में बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया सीएम शिवराज ने इस दौरान कांग्रेस और कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि ''मेने सुना वो आये थे कमलनाथ दादा, रोड शो नहीं किया टेंट में सभा करके चले गए, बड़ी बड़ी बाते करके गए कमलनाथ ने हमारी यह सारी योजनाएं बंद करा दी कमलनाथ तुमने मेरी संबल योजना क्यों बंद की मुझे इसका जवाब चाहिए बेटियों की शादी की योजना कन्यादान बंद कर दी कमलनाथ तो लोगो के एक्सीडेंट म्रत्यु तक के पैसे खा गए भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा जरा सोचो कांग्रेस के पार्षद व महापौर बनेगा तो क्या काम होगा ये केकड़ों की तरह पैर खींचने में रह जाएंगे कांग्रेस का केकड़ा निगम मत बना देना वरना कबाड़ा हो जाएगा सब।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |