Patrakar Priyanshi Chaturvedi
प्रशासन की लापरवाही से परेशान किसान
डिंडोरी में खरीफ के फसल की बोनी अंतिम समय पर है लेकिन किसानों को बीज उपलब्ध नहीं हो पा रहा है वहीं इसमें प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है प्रशासन लगातार गोलमोल जवाब देते दिखाई दे रहा हैआपको जानकर हैरानी होगी कि अभी तक डिंडोरी जिले के तहसील मुख्यालय बजाग में कृषि विभाग ने किसानों को बीज उपलब्ध नहीं कराया हैकिसानों से पूछने पर बताया गया कि पिछले वर्ष तक कृषि विभाग ने उनको बीज दिया लेकिन इस वर्ष कृषकों को बीज नहीं दिया गया इसमें कहीं न कहीं प्रशासन की बड़ी लापरवाही देखने को मिली है बोनी शुरू हो गई है लेकिन बीज न मिलने को लेकर किसान कई महीनों से परेशान है किसान प्रशासन से बीज की आस में बैठा है जब विभागीय अमले से बीज को लेकर बात की गई तो अमले ने गोल गोल मोल जवाब देकर मामले को रफा दफा कर दिया
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |