
Dakhal News

बीजेपी ने महापौर जीत का भरा दम
सतना नगर निगम का चुनावी संग्राम रोचक होने की संभावना है भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों ने अपने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है कांग्रेस ने सतना कांग्रेस विधायक पर दांव खेला है तो भाजपा ने संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश ताम्रकार को मैदान में उतारा है ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित सीट की जीत के लिए दोनो दल एड़ी चोटी का जोर लगा रहे सतना में महापौर चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है हालांकि टिकट वितरण को लेकर दोनों दलों में अंदरूनी घमासान रहा टिकिट के बाद से कांग्रेस का स्थानीय संगठन चुप्पी साधे है तो भाजपा के सामने भी भी अपने दावेदारों को जितवाना चुनौती भरा होगा भाजपा नेताओं ने सेमरिया चौक में स्थापित बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा में माल्यार्पण किया और ढोल नगाड़ों के साथ शहर भृमण किया भाजपा प्रत्याशी योगेश ताम्रकार ने कांग्रेस के विधायक को प्रत्याशी बनाये जाने पर निशाना साधा है उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई नेता ही नहीं जिसे टिकट दिया जाता
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |