Patrakar Priyanshi Chaturvedi
प्रयत्शी के पोस्टर बैनर को फड़वाया
चुनावी हलचल के चलते मैहर से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है जहाँ एक प्रत्याशी ने दूसरे प्रत्याशी के प्रचार सामग्री को नुकसान पहुंचाया
प्रत्याशी के पोस्टर बैनर फड़वाये गए जिसके बाद प्रत्याशी अल्का संजू पयासी ने मैहर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है दरअसल मामला मैहर के सोनवारी का है जहाँ प्रत्याशी अल्का संजू पयासी के प्रचार सामग्री और पोस्टर बैनर को एक दूसरे प्रत्याशी राम सिंह ने नुकसान पहुंचाया है साथ ही प्रचार कर रहे लोगों के साथ गाली गलौज की और मारपीट करने की धमकी भी दी गई जिसके बाद आनन-फानन में प्रत्याशी अल्का संजू पयासी ने मैहर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई और प्रत्याशी अल्का पयासी ने मैहर पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था की भी मांग की है जिससे प्रत्याशी को आगामी दिनों में चुनाव प्रचार पर किसी प्रकार की कोई परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े इसके साथ-साथ प्रत्याशी ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि यदि प्रचार प्रसार में किसी प्रकार की कोई बाधा उत्पन्न होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी मैहर के जिम्मेदार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की होगी
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |