भाजपा जिलाध्यक्ष की शराब पार्टी का वीडियो टि्वट

 

कांग्रेस ने कहा  यह है असली, चाल चरित्र व चेहरा,कमल माखीजानी बोले क्या सूप पीना भी गुुनाह है

मध्य प्रदेश कांग्रेस से पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने  ग्वालियर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी की शराब पार्टी का वीडियो वायरल टि्वट किया है अरुण यादव ने टि्वट करते हुये लिखा है  भाजपा का चाल-चरित्र व चेहरा यह है  इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा  क्या सूप पीना भी गुुनाह है कांग्रेस नेता अरुण यादव ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह  को संबोधित करते हुुये लिखा है कि शिवराज सिंह  आपके जिलाध्यक्ष प्रदेश में ऐसे नशाबंदी जागरूकता अभियान चला  रहे  हैं  यह है भाजपा का असली चाल, चरित्र और चेहरा  यादव ने अपने ट्वीट में एक वीडियो भी लगाया है जिसमें कुछ लोग शराब पीते नजर आ रहे हैं जिनके साथ कमल माखीजानी बैठे कुछ पी रहे हैं  इस टि्वट के बाद इंटरनेट मीडिया पर कांग्रेस और भाजपा के बीच शब्दों की जंग छिड़ी हुई है  भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी  ने वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस से उल्टा सवाल किया है कि क्या सूप पीना भी गुनाह है  उनका कहना है कि कोई प्रमाणित करे कि वह शराब पी रहे थे  इधर भाजपा नेता   पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती प्रदेश में शराबबंदी की मांग उठा चुकी है और वह इसके लिये जागरूकता अभियान चल रहीं हैं वहीँ भाजपा नेता का यह  वीडियो कई सवाल खड़े करने वाला है  बीजेपी के नशाबंदी अभियान को बीजेपी के नेता ऐसे ही  पलीता लगा रहे हैं  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में जागरूकता अभियान के जरिए नशाबंदी किये जाने की अपील कर चुके हैं  

Dakhal News 10 June 2022

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.