Dakhal News
शांतिपूर्ण बैठक कांग्रेस की संस्कृति नहीं
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर निशाना साधा है उन्होंने कहा दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पहले सिक्का उछाल कर तय कर लें की नौकरशाही पर क्या कहना चाहते हैं उन्होंने कहा कांग्रेस की प्रवृत्ति नहीं है की वो बैठक शांति पूर्वक करा पाए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पहले सिक्का उछाल कर तय कर ले कि वे नौकरशाही के लिए कहना क्या चाहते हैं कांग्रेस की मानसिकता दूसरों पर आरोप लगाकर खुद को पाक साफ साबित करने की है दिग्विजय सिंह हम पर आरोप लगाते हैं पर कश्मीर के आतंकवाद पर एक भी शब्द नहीं बोले देश जोड़ने की यात्रा शुरू करना है तो कश्मीर से शुरू करें उन्होंने कांग्रेस पर तंज कस्ते हुए कहा कि कांग्रेस की संस्कृति नहीं है कि उनकी बैठक शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो जाए कांग्रेस के पार्षद टिकट के चयन में वाद-विवाद चुनाव पूर्व की नेट प्रैक्टिस है मिश्रा ने कहा पंजाब में निरंतर आपराधिक गतिविधियों का बढ़ना और पुलिस की मौजूदगी में खालिस्तानी समर्थकों की नारेबाज़ी से अब सभी को समझ में आ रहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गृह मंत्रालय अपने पास क्यों रखा
							
							
							
							Dakhal News
| 
      All Rights Reserved	© 2025 Dakhal News.  
	Created By:    
    Medha Innovation & Development |