Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मंत्री कमल पटेल ने दी सभी को बधाई
कृषि मंत्री कमल पटेल के गृह जिले हरदा में ग्राम पंचायत निर्विरोध निर्वाचन चुनाव हुआ जिसको लेकर कमल पटेल ने सभी निर्वाचित सरपंच और पंचों को वीडियो कॉल से बधाई दी है त्रिस्तरीय पंचायत चुनावो में ग्राम पंचायतों में निर्विरोध चुने जाने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंचायतों को विकास के लिए लखपति बनाने के आदेश जारी किए थे इसी कड़ी में सूबे के किसान नेता एवं कैबिनेट मंत्री कमल पटेल के गृह जिले हरदा में अब ग्राम पंचायत निर्विरोध निर्वाचन के बाद लखपति बनती जा रही हैं बीते दिनों रुदलाय ग्राम पंचायत में सरपंच सहित सभी पंच महिला निर्वाचित हुई हैं रूदलाय में 52 वर्षीय कांता बाई सरपंच और उनके साथ 14 महिलाएं भी पंच के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुई है इस प्रकार से अब इस ग्राम पंचायत को 15 लाख की राशि विकास के लिए सम्मान स्वरूप मिलेगी वहीं जिले की दूसरी ग्राम पंचायत खेड़ीनीमा जहां पर भी सरपंच और पंच महिलाएं चुनी गई है यहा से ग्राम पंचायत की सरपंच गीताबाई के साथ सभी पंच महिलाएं निर्विरोध चुनी गई है इस प्रकार इस ग्राम पंचायत को भी विकास कार्यों के लिए 15 लाख रुपए का विकास सम्मान मिलेगा ग्राम पंचायत खुदिया में ग्रामीणों ने सरपंच युवा राहुल शाह को निर्विरोध चुना है बम्हन गांव ग्राम पंचायत में भी सरपंच हीरालाल गौड़ को चुना गया है
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |