Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन पौधरोपण करने के संकल्प के क्रम में शनिवार को राजधानी भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट उद्यान में भारती संस्था के पदाधिकारियों अमर गायकवाड़, संजय सिंह और भारती सिंह के साथ गुलमोहर और पिंक केसिया के पौधे लगाए। संस्था पर्यावरण-संरक्षण और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करती है।
उल्लेखनीय है कि आज लगाए गए गुलमोहर को विश्व के सुंदरतम वृक्षों में से एक माना जाता है। यह औषधीय गुणों से भी समृद्ध है। पिंक केसिया की छाल और पत्तियों का उपयोग आयुर्वेदिक दवाएँ बनाने में किया जाता है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |