
Dakhal News

छतरपुर। कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने कहा है कि प्राकृतिक खेती को प्रदेश में बढ़ाने के लिए सरकार कृत संकल्पित है। इसी दिशा में प्राकृतिक कृषि बोर्ड का गठन किया जा रहा है। मैं प्रदेश के किसानों से अपील करता हूं कि शुद्ध अनाज के साथ स्वस्थ शरीर के लिए आधा एकड़, एक एकड़ मे प्राकृतिक खेती शुरू करें।
छतरपुर में शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कृषि मंत्री पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश में गांव- गरीब और किसानों की सरकार है। यह मैं इसलिए कह रहा हूं क्योंकि कांग्रेस के शासनकाल में किसानों से 13 क्विंटल सरसों और 15 क्विंटल चना प्रति हेक्टेयर खरीदा जाता था लेकिन जैसे ही हमारी सरकार आई हमारी भाजपा सरकार ने 20-20 क्विंटल प्रति हेक्टेयर खरीदने के आदेश दिए। दूसरी ओर इन फसलों की खरीदी मई माह में होती थी। जिससे किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पाता था। किसान औने-पौने दामों में फसल बेच देता था। हमने इसे गंभीर चूक मानते हुए फसल की खरीदी मार्च माह से कर दी। जिससे किसानों को उनकी फसल का अच्छा मूल्य मिल रहा है।
मंत्री पटेल ने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों के लिए एक और ऐतिहासिक फैसला लिया है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय प्रतिदिन, प्रति किसान से 25 क्विंटल चना खरीदने की लिमिट थी। जिसे हमारी सरकार ने 40 क्विंटल प्रतिदिन, प्रति किसान से खरीदने के आदेश दिए हैं। इससे किसानों को फसल का मूल्य समर्थन मूल्य से भी ऊपर मिल रहा है।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |