प्रदेश के कई जिलों में ओले और बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
bhopal, possibility, hail and rain, many districts ,issued alert
भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। अरब सागर से लगातार आ रही नमी के कारण मध्य प्रदेश के अनेक हिस्सों में बादल छाए हुए हैं। इससे दिन के तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है, लेकिन रात में तापमान बढ़ा हुआ है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के लिए मध्य प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के जबलपुर, इंदौर और उज्जैन समेत 14 जिलों में गरज-चमक और तेज हवा के साथ ओले गिरने की संभावना है।
 
राजधानी भोपाल में शुक्रवार सुबह से तेज घूप निकली है, लेकिन सूरज बादलों के साथ आंख मिचौली खेल रहा है। बादलों का आना-जाना लगा हुआ है। इंदौर में मौसम साफ है, गुरुवार रात तक आसमान में बादल छाए थे, लेकिन शुक्रवार सुबह आसमान फिर से साफ हो गया।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में दक्षिण-मध्य महाराष्ट्र पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इसी सिस्टम से केरल तक एक द्रोणिका लाइन (ट्रफ) बनी हुई है। उधर विदर्भ और उससे लगे छत्तीसगढ़ पर भी विपरीत हवाओं (उत्तरी-दक्षिणी) का टकराव हो रहा है। इस वजह से प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्र में नमी आ रही है। इससे बादल छाए हुए हैं। हालांकि शनिवार को सिस्टम कमजोर पडऩे की संभावना है। इससे बादल छंटने लगेंगे। इसके बाद अधिकतम तापमान बढऩे लगेगा।
 
इन जिलों में बारिश और ओले की संभावना
मौसम विभाग ने जबलपुर और होशंगाबाद संभाग के अलावा खंडवा, बुरहानपुर, इंदौर, उज्जैन, रायसेन, विदिशा, सागर, दमोह, रीवा, सतना व अनूपपुर में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ ओले गिरने का अनुमान जताया है। बीते 24 घंटे की बात करें तो राज्य के जबलपुर, सागर व होशंगाबाद संभाग में वर्षा हुई है, कई स्थानों पर ओले भी गिरे हैं।


Dakhal News 19 February 2021

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.