भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मकर संक्रांति पर कार्यकर्ताओं के साथ उड़ाई पतंग
bhopal,BJP state president, VD Sharma, flew kites ,with workers ,Makar Sankranti
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने गुरुवार को मकर संक्रांति के पर्व पर जनता को संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं दी और पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ पतंग उडाई।
 
उन्होंने प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में कार्यकर्ताओं और पत्रकार बंधुओं को मिष्ठान्न खिलाकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं दीं। इसके पश्चात वे बि_न मार्केट में वंदे मातरम उत्सव समिति द्वारा चल रहे पतंग उत्सव में शामिल हुए, जहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ पतंग उड़ाई।
 
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी, कांतदेव सिंह, प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल, मदन कुशवाह, राहुल कोठारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, किसान मोर्चा अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष कलसिंह भाबर, राजो मालवीय, सुनील पाण्डे, पवन दुबे सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Dakhal News 14 January 2021

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.