हार को देख बौखला रहे हैं भाजपा प्रत्याशी, प्रशासन तंत्र का कर रहे दुरुपयोग: कांग्रेस
अशोकनगर। उपचुनाव नजदीक आते अपनी हार को देखते हुए भाजपा प्रत्याशी बौखलाते जा रहे हैं और अब प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। तथा सरकारी कर्मचारी भाजपा प्रत्याशी से भयभीत रहकर उनके दबाव में मौन रहकर कार्य कर रहे हैं। इस तरह का आरोप निशंक जैन पूर्व विधायक गंज बासौदा के द्वारा रविवार को यहां पत्रकार वार्ता के दौरान लगाये।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिसिंह रघुवंशी एवं कांग्रेस से पूर्व विधायक निशंक जैन ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस प्रकार सरकार में मंत्री रहीं इमरती देवी दे बयान दिया था कि कलेक्टर से कहने पर हम हमारा विधायक बना लेंगे। उन्होंने कहा कि लगता है कि इमरतीदेवी के बयान का असर यहां दिखाई दे रहा है। आरोप लगाते हुए का गया कि अशोकनगर आरक्षित सीट से चुनाव लडऩे वाले भाजपा प्रत्याशी जजपाल सिंह चुनाव नजदीक आते बौखला रहे हैं, और वह प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर रहे हैं। तथा कहा कि वहीं प्रशासनिक तंत्र भी सरकार के दबाव में आकर भाजपा प्रत्याशी द्वारा किया जा रहा निरंतर आचार संहिता का उल्लंघन को नजर अंदाज कर रहा है और रिटर्निंग अधिकारी द्वारा भी ढुलमुल रवैया अपनाया जा रहा है।
आरोप लगाते हुए कहा गया कि भाजपा प्रत्याशी के नामांकन फार्म में हमारे अभ्यर्थी द्वारा लगाई आपत्ति को बिना संतुष्ट पूर्ण जवाब दिए आपत्ति निरस्त कर दी गई। तथा आरोप लगाते हुए कहा गया कि भाजपा प्रत्याशी द्वारा विधानसभा के रोजगार सहायक इत्यादि की गुप्त बैठकें ली जा रहीं हैं। इसी प्रकार पंचायत एवं नगरपालिका के सभी कर्मचारी भाजपा प्रत्याशी के भारी दबाव में काम करने मजबूर हो रहे हैं।
आरोप लगाते हुए का गया है कि भाजपा प्रत्याशी की कार्यशैली जनता और प्रशासन को पता है। सभी कर्मचारी भयभीत हैं और जनता के लोग भी फर्जी केस लगने और पिटाई के डर से मौन है। आशंका व्यक्त कर कहा गया है कि सरकार में मंत्री रहीं इमरतीदेवी की बात कि कलेक्टर हमको चुनाव जितवायेंगे। यह बात यहां प्रत्यक्ष रूप से सिद्ध हो रही है।