Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मुंबई।
देश में फैले कोरोना महामारी के बीच फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत देश में लगे लॉकडाउन के बाद से ही अपना सारा समय मनाली में अपने परिवार के साथ बीता रही है। इन सब के बीच कंगना का जो वीडियो सामने आया है , उसमें वह अपने परिवार के साथ पिकनिक इंजॉय करती हुई दिखाई दे रही है।कंगना के इस वीडियो को टीम कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इसके साथ ही टीम कंगना ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा -'कंगना ने अपने परिवार के लिए पिकनिक आयोजित की। लॉकडाउन के चलते वैली में कोई भी टूरिस्ट नहीं हैं। जिसके चलते उन्हें आजादी और ख़ुशी के पल मिले , जो उन्होंने सालों से नहीं देखा था।
वीडियो में कंगना के साथ उनकी बहन रंगोली और उनका परिवार, पैरेंट्स और कुछ करीबी रिश्तेदार भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में सभी जमकर मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कंगना कभी झील के पानी के मजे ले रही हैं तो कभी पहाड़ों में फिसलती हुई दिख रही हैं।कभी बहन रंगोली के साथ तस्वीरें क्लीक करवा रही है तो कभी नाचती हुई भी नजर आ रही है।ी इंडस्ट्री में आने के बाद से ये पहला मौका है जब कंगना अपने परिवार के साथ इतना लम्बा समय गुजार रही है।वर्कफ़्रंट की बात करे तो कंगना रनौत कई फिल्में कतार में है , जिसमें तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक 'थलाईवी' के अलावा 'तेजस' और 'धाकड़' भी शामिल हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |