मध्य प्रदेश के पूर्वी व मध्य भागों में गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद
bhopal, Thunderstorms expected, eastern and central parts , Madhya Pradesh
भोपाल| पश्चिमी हिमालय के राज्यों में ठंडी हवाएँ चल रही हैं, जिसके कारण मध्य प्रदर्श में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। जबकि कुछ जगहों पर दिन और रात के तापमान में लगभग 3 से 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई है| मौसम मॉडल के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों में मध्य प्रदेश के पूर्वी व मध्य भागों में गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद हैं| 
 
आसमान साफ और हवा का रुख लगातार उत्तरी बना रहने से प्रदेश में जहां रात में तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है, वहीं दिन में भी सिहरन बरकरार है। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4 डिग्री बैतूल में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रविवार तक ठंड के तेवर इसी तरह बने रहेंगे। सोमवार से एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ेगा और बादल छाने के साथ कहीं-कहीं बरसात भी होगी।
 
मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने मौसम के मिजाज की जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है। इस वजह से मौसम साफ है। साथ ही हवा का रुख भी लगातार उत्तरी बना हुआ है। उत्तर भारत से आ रहीं सर्द हवाओं के कारण प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। शुक्ला के मुताबिक 3 फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में दाखिल होगा। साथ ही कर्नाटक से मध्य भारत तक एक ट्रफ बनने की भी संभावना है।
 
उधर उड़ीसा पर एक प्रति चक्रवात भी बनने के आसार हैं। इन सिस्टम के कारण हवाओं का रुख बदलेगा। साथ ही बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी आने का सिलसिला शुरू होगा। इससे 3 फरवरी से प्रदेश में बादल छाने लगेंगे। साथ ही कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बरसात की भी संभावना बनेगी। इस तरह की स्थिति 6 फरवरी तक बनी रह सकती है। जबलपुर, दमोह, उमरिया, सागर, कटनी और मांडला सहित सीधी और सतना में हो सकती है बेमौसम बारिश |
 
Dakhal News 1 February 2020

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.