Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बिरसा मुंडा जयंती मना कर वापस आ रहे थे
सतना में शुक्रवार को हुई बस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई इस हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए बस सवार सभी लोग बिरसा मुंडा जयंती मनाकर वापस आ रहे थे |
बस हादसे में हुए सभी घायलों को मैहर के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है | हालांकि सतना कलेक्टर डॉक्टर सत्येंद्र सिंह ने 30 घायलों की पुष्टि की है | मृतकों के परिजनों को दो -दो लाख ,गंभीर रूप से घायल को 25 - 25 हजार और अन्य घायलों को दस दस हजार रुपये देने की घोषणा की गई है | मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है | बस में सवार लोग बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम से लौट रहे थे | बताया जाता है कि यह हादसा मैहर अमडा नाला नेशनल हाईवे पावरहाउस के सामने हुआ यहां बस रोड से 5 फीट नीचे गिर गई इसमें बड़ी संख्या में लोग दब गए दुर्घटना में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अनेक लोगों के बस के नीचे दब गए थे | मैहर एसडीएम सुरेश अग्रवाल ने मौतों की पुष्टि की बस मैहर से कटनी की तरफ जा रही थी ये लोग रीवा से बस में बिरसा मुंडा जयंती मना कर वापस आ रहे थे |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |