Patrakar Priyanshi Chaturvedi
उधर मंत्री गोविन्द सिंह भाषण पेल रहे थे
भिंड में प्रशासन का निर्दयी चेहरा सामने आया | मध्य प्रदेश स्थापना दिवस समारोह में दो दर्जन से ज्यादा स्कूली छात्राओं को मधुमक्खियों ने काट लिया जिस वक्त मधुमक्खियों ने छात्राओं पर हमला किया | उस समय सहकारिता मंत्री गोविंद सिंह का भाषण चल रहा था और मंच पर कलेक्टर के अलावा कई आला अफसर बैठे हुए थे लेकिन किसी ने भी छात्राओं की सुध नहीं ली | वो खुद को मधुमक्खियों के हमले से बचाने के लिए मैदान में ही इधर-उधर दौड़ती रहीं |
भिंड में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह चल रहा था | मंच से मंत्री गोविन्द सिंह भाषण दे रहे थे तभी मधु मक्खियों ने स्कूली छात्राओं पर हमला कर दिया | कुछ छात्राओं ने कपड़े से अपने शरीर और मुंह को ढंकने की कोशिश की लेकिन फिर भी कई छात्राओं को मधुमक्खियों ने काट लिया | इससे कई छात्राओं के चेहरे पर सूजन आ गई और कई छात्राओं बेसुध हो गईं | मौके पर मौजूद छात्राओं ने बताया कि,सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद फोटो सेशन हो रहा था | उसी दौरान अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया | जब तक वो सुरक्षित स्थान पर पहुंचते | उससे पहले ही कई छात्राओं को मधुमक्खियों ने काट लिया | कुछ देर के लिए मैदान पर अफरा-तफरी मच गई | आनन-फानन में कुछ लोग छात्राओं को अस्पताल ले कर गए जहां उनका इलाज किया गया | लेकिन अस्पताल में न तो सहकारिता मंत्री और न ही कोई आला अफसर छात्राओं का हाल-चाल जानने पहुंचा | इसे लेकर छात्राओं के अभिभावक भी काफी नाराज नजर आए |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |