Patrakar Priyanshi Chaturvedi
घूसखोर है अवार्ड पाने वाला एसआई
स्वतंत्रता दिवस पर दुर्ग के प्रभारी मंत्री के हाथों बेस्ट थाना प्रभारी का अवार्ड लेने वाला सब इंस्पेकटर घूसखोर निकला इस पुलिस वाले का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हो गया है | आला अधिकारीयों ने इस मामले की जाँच के आदेश दिए हैं |
कुम्हारी थाना में पदस्थ उप निरीक्षक चार हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगा है | स्वतंत्रता दिवस पर दुर्ग के प्रभारी मंत्री के हाथों बेस्ट थाना प्रभारी का अवार्ड लेने वाले इस सब इंस्पेकटर की रिश्वत खोरी का वीडियो वायरल हो रहा है | इस घटना के बाद पुलिस विभाग शर्मसार नजर आ रहा है एक ट्रांसपोर्टर ने उप निरीक्षक का पैसा लेते हुए वीडियो बनाया हैऔर मामले की शिकायत एसपी से की है | एसपी ने जांच के निर्देश दिए हैं भिलाई निवासी सुखवंत सिंह ने इस मामले का खुलासा किया सुखवंत ने बताया कि वह गहोतरा ट्रांसपोर्ट नागपुर की गाड़ियों की छत्तीसगढ़ में देख रेख करता है ... 24 अक्टूबर 2019 को उनके ट्र्क | जिसका ड्राइवर विनोद धुर्वे रायपुर से माल भरकर नागपुर के लिए रवाना हुआ था | इस दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने पहले जायलो गाड़ी, फिर पीसीआर गाड़ी और उसके बाद उसकी गाड़ी को ठोकर मार दी मौके पर पहुंची पुलिस ड्राइवर विनोद धुर्वे को कुम्हारी थाना ले गई जहां उप निरीक्षण प्रकाश शुक्ला ड्यूटी पर थे प्रकाश ने सुखवंत से उसके मोबाइल पर बात की और थाने पहुंचने कहा दो घंटे के भीतर थाना नहीं पहुंचने पर गाड़ी के खिलाफ बड़ा अपराध दर्ज करने की धमकी दी सुखवंत के मुुताबिक वह दो घंटे बाद थाने पहुंचा जहां कार चालक व उसके साथी बैठे हुए थे | सुखवंत ने आरोप लगाया कि उप निरीक्षक प्रकाश शुक्ला ने उनकी गाड़ी छोड़ने के एवज में पहले 60 हजार फिर 40 हजार रुपये की डिमांड की | सुखवंत ने इतने पैसे देने से मना किया तो उप निरीक्षक ने धाराएं बढ़ाकर ड्राइवर को जेल भेजने की धमकी दी और गाड़ी थाने में खड़ा करवा लिया | 30 अक्टूबर को ड्राइवर ने सुखवंत को फोन कर कहा कि थानेदार शुक्ला आपको थाना बुला रहे हैं | सुखवंत के थाना पहुंचने पर प्रकाश शुक्ला ने कहा कि उसी दिन सेवा पानी कर देते तो आपकी गाड़ी को थाने से उसी समय छोड़ देते सुखवंत ने बताया कि थानेदार ने कहा कि उसकी फीस पांच हजार रुपये है | इतनी रकम दे दोगे तो आपकी गाड़ी अभी छोड़ दूंगा | सुखवंत ने बताया कि मजबूरी में प्रकाश शुक्ला को चार हजार रुपये देने पड़े सुखवंत ने बताया कि गाड़ी सात दिन से खड़ी हुई थी जिसमें भरा हुआ मुर्गी दाना पानी पड़ने से खराब हो रहा था सुखवंत सिंह ने बताया कि वह पहले भी पुलिस कर्मियों का पैसे लेते स्टिंग कर चुके है | उन्होंने बताया कि अब तक सात-आठ पुलिस कर्मियों का स्टिंग कर शिकायत कर चुके हैं और पैसे लेने वाले सभी पुलिस कर्मी फिलहाल बर्खास्त हैं | अब इस मामले में जांच चल रही है |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |