Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बस्तर संभाग की12 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस
चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ने शानदार जीत हासिल की है | कांग्रेस प्रत्याशी राजमन बेंजाम ने 17853 मतों से जीत हासिल की है कांग्रेस प्रत्याशी की इस जीत के साथ ही बस्तर क्षेत्र की सभी 12 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है |
चित्रकोट में मुख्य मुकाबला कांग्रेस-भाजपा उम्मीदवारों के बीच था | उपचुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से जगदलपुर के धरमपुरा स्थित महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज में हो रही थी और यहां शुरुआती चरण से ही कांग्रेस प्रत्याशी राजमन बेंजाम ने बढ़त बनाकर रखी | इस जीत के साथ ही कांग्रेस खेमे में उत्साह का वातावरण है| कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम भी जगदलपुर पहुंच गए हैं अपनी जीत के बाद बेंजाम ने कहा की कांग्रेस की रीतिनीति और भूपेश बघेल सरकार ने जो काम किये हैं उससे मतदाता प्रभावित हुआ है |
चुनाव मैदान में छह प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी थी | इनमें कांग्रेस से राजमन बेंजाम, भाजपा से लच्छूराम कश्यप, सीपीआइ से हिड़मोराम मंडावी, जकांछ से बोमड़ाराम मंडावी और निर्दलीय लखेश्वर कवासी व रितिका कर्मा शामिल हैं |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |