Patrakar Priyanshi Chaturvedi
28 लाख से बनेगा सिंगारचोली शासकीय विद्यालय
हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपने इलाके में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया सिंगारचोली में 28 लाख से शासकीय स्कूल बनाये जाने की बात कही | शर्मा ने सिंगारचोली इलाके में लगाने वाले जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए अधिकारीयों को निर्देश दिए |
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ,विधायक रामेश्वर शर्मा ने N H A I और जिला प्रशासन के अधिकारीयों के साथ भोपाल के लालघाटी पर लगने वाले जाम एवं सिंगारचोली फ्लाईओवर के नीचे लगने वाले जाम से निजात के लिए अवलोकन किया और इसके जल्द निराकरण के निर्देश दिए | उन्होंने लालघाटी से संत नगर की और जाने वाले ग्रेड सेपरेटर की सर्विस रोड का भी अवलोकन किया | इस दौरान विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा बनवाया गया यह फ्लाईओवर नागरिको की सुविधा के लिए है उन्होंने कहा कि ROB के दोनों ओर सर्विस रोड चौड़ी की जाए एवं BDA कॉलोनी के पास बिजली खम्बो को शिफ्ट कर इस रोड को चौड़ा किया जाए |
विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस दौरान NHAI के अधिकारियों को शासकीय विद्यालय के पुनः निर्माण के लिए स्वीकृत 28 लाख की राशि शिक्षा विभाग को देने के निर्देश दिए | ताकि राशि जारी होने के बाद बहुत जल्द ही विद्यालय का निर्माण हो सके |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |