Patrakar Vandana Singh
चिड़ियाघर में जन्मा 40 किलो का बेबी हिप्पो
ग्वालियर चिड़ियाघर में एक नन्हे मेहमान ने दस्तक दी है यह नन्हा मेहमान हिप्पोपोटामस यानी कि दरियाई घोड़ा है | मादा दरियाई घोड़ा डिंपी ने बेबी हिप्पो को जन्म दिया है | जिसका वजन चालीस किलो है |
ग्वालियर चिड़ियाघर में एक बेबी हिप्पो का जन्म हुआ है | अब यहाँ नर और मादा हिप्पो के साथ उनका बेबी भी है | वर्ष 2011 में एक नर हिप्पो अप्पू को दिल्ली से ग्वालियर गांधी प्राणी उद्यान चिड़ियाघर में लाया गया था | जिसके बाद केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की गाइडलाइन के आधार पर अप्पू के लिए मादा हिप्पोपोटेमस डिंपी को वर्ष 2018 में कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय से लाया गया | जिसके बाद बेबी हिप्पो का जन्म हुआ | जू प्रबंधन के अनुसार बेबी हिप्पो ने फीडिंग करना शुरू कर दिया है और उसका वजन भी 40 किलो के लगभग है जो कि पूरी तरह स्वस्थ होने की पुष्टि करता है, फिलहाल प्रबंधन मादा हिप्पो डिम्पी ओर बेबी हिप्पो को निगरानी रखे हुए है, साथ ही जल्द बेबी हिप्पो का नामकरण किया जाएगा जिसके लिए स्थानिय स्तर पर बच्चो के लिए प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |