Patrakar Priyanshi Chaturvedi
शासकीय खाद्यान्न चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के निर्देश
खाद्य-नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने वेयर हाउस से शासकीय खाद्यान्न चोरी और स्टॉक की कमी की खबरों के सम्बन्ध में प्रमुख सचिव से वस्तु-स्थिति की रिपोर्ट मांगी है।
मंत्री श्री तोमर ने समाचार-पत्रों में बरमेन्द्र वेयर हाउस उचेहरा, जिला सतना में दाल, गेहूँ-चावल के गोलमाल की खबरों का उल्लेख कर, सम्बधितों की जवाबदारी निर्धारित करने के लिये कहा है। उन्होंने प्रमुख सचिव से कहा है कि तथ्यों की जाँच कर तीन दिन में दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई करें। मंत्री श्री तोमर ने भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के निर्देश भी दिए हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |