थाना परिसर में प्रेमी ने भरी युवती की मांग

 

पुलिस वालों ने करवाई प्रेमी जोड़े की शादी 

 

एक प्रेमी जोड़े ने शादी के लिए पुलिस से मदद माँगी |. पुलिस ने दोनों प्रेमियों के परिजनों को समझाबुझा कर उनकी शादी करवा दी  | शादी भी पुलिस स्टेशन के परिसर में बहुत ही सादगी से हुई  मामला मध्यप्रदेश के सिवनी का है| 

 

केवलारी थाना परिसर में प्रेमी ने युवती की मांग भरकर नवदाम्पत्य जीवन की शुरुआत की | दरअसल, युवक के परिजनों की आपत्ति के बाद प्रेमी जोड़े ने शादी में आ रहे गतिरोध पर केवलारी पुलिस से मदद मांगी थी | पुलिस की समझाइश के बाद दोनों के  परिजन मान गए और थाना परिसर में ही स्थित शिव मंदिर में ग्वारी गांव निवासी अरविंद कुमरे  व सिवनी बरघाट  निवासी राजकुमारी मर्सकोले का विवाह कराया गया | पूजन के बाद प्रेमी जोड़े ने एक दूसरे को वरमाला डालकर अपना जीवन साथी बनाया  | जानकारी के मुताबिक युवक अरविंद सौंसर चेकपोस्ट में आरटीओ आरक्षक के पद पर पदस्थ है जबकि युवती राजकुमारी सिवनी के निजी स्कूल में शिक्षक के तौर पर कार्यरत है| पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच करीब डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था  |.लेकिन युवक के परिजन विवाह के लिए तैयार नहीं थे | इस मामले की जानकारी युवक व युवती ने थाना प्रभारी केके अवस्थी को दी  युवक अपनी प्रेमिका के साथ सोमवार को केवलारी थाने पहुंचा  यहां टीआई केके अवस्थी ने प्रेमी जोड़े के परिजनों को समझाइश दी कि दोनों बालिग हैं |

ऐसे में वे अपना जीवन साथी स्वयं चुन सकते हैं | समझाइश के बाद परिजन विवाह के लिए राजी हो गए  इसके बाद थाना परिसर में ही युवक ने प्रेमिका की मांग सिंदूर से भरकर उसे मंगलसूत्र पहनाया | इस दौरान केवलारी थाने का  स्टाफ  और क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता  मौजूद रहे|

Dakhal News 28 August 2019

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.