
Dakhal News

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में डॉ. हाथी के रूप में नजर आने वाले अभिनेता कवि कुमार आजाद का निधन हो गया है। डॉ. हंसराज हाथी के नाम से पहचाने जाने वाले कवि कुमार की सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। कवि कुमार रविवार रात कोमा में चले गए थे।
जानकारी के अनुसार कवि कुमार का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था और उन्हें मुंबई के मीरा रोड स्थित वॉकहार्ड अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां रविवार रात वो कोमा में चले गए और सोमवार को अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।
कवि कुमार के निधन की शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने पुष्टि कर दी है। अपने एक बयान में असित कुमार ने कहा कि हमें यह बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि हमारे वरिष्ठ कलाकार कवि कुमार आजाद का निधन हो गया है। उन्हें आज सुबह ही दिल का दौरा पड़ा था। वो एक शानदार कलाकार थे और सकारात्मक इंसान थे। उन्होंने आज सुबह ही कहा था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और शूट पर नहीं आ पाएंगे।
बता दें कि कवि कुमार टीवी के अलावा कई फिल्मों में भी काम कर चुके थे। उन्होंने आमीर खान के साथ मेला और परेश रावत के साथ फंटूश में काम किया था।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |