Patrakar Vandana Singh
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि बिना विपक्ष लोकतंत्र की कल्पना नही की जा सकती।
अंबिकापुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि बिना विपक्ष लोकतंत्र की कल्पना नही की जा सकती। कांग्रेस मुक्त भारत से मेरा आशय कांग्रेस की संस्कृति से मुक्ति का है। यह अलग बात है कि कांग्रेस खुद देश से पिछड़ती और सिमटती जा रही है।
अमित शाह ने कहा कि छतीसगढ़ में हुए पहले चुनाव में ही सत्ता में काबिज होने के बाद डॉ. रमन सिंह की सरकार ने सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी विकास की गति को बरकरार रखा है। 15 वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद भाजपा और मुख्यमंत्री के प्रति जनता का प्रेम, सहयोग से स्पष्ट है कि छतीसगढ़ में मिशन-65 प्लस सफल होगा और चौथी बार भी प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।
उन्होंने कहा कि अविभाजित मध्यप्रदेश के जमाने में बीमारू राज्य का तमगा लगा था, यह कांग्रेस की गलत नीतियों का परिणाम था। छतीसगढ़ बनने के बाद मुख्यमंत्री रमन सिंह के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने छतीसगढ़ को विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा कर दिया है।
आज छतीसगढ़ की योजनाएं कई प्रदेशों के लिए सीख बनी हुई है। उन्होंने कहा कि टिकट वितरण पार्टी का अंदरूनी मामला है, इसे अभी से ही सार्वजनिक नही किया जा सकता है। पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि को लेकर शाह ने कहा कि सरकार इस विषय को लेकर गंभीर है। पिछले 12 दिनों से मूल्य नियंत्रण में है। लगभग 1 रुपए दाम में गिरावट आ चुकी है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |