Patrakar Vandana Singh
बर्फीले अंटार्कटिका पर एडली पेंग्विन की संख्या पूर्व के अनुमान से कहीं अधिक है। इनकी करीब 60 लाख संख्या होने का अनुमान है। पहले इस पक्षी की संख्या 36 लाख आंकी गई थी। नए अध्ययन में दोनों जगहों समुद्र और सतह पर पेंग्विन की संख्या का अनुमान लगाया गया।
इसके लिए ऑस्ट्रेलियाई, फ्रांसीसी और जापानी वैज्ञानिकों ने सर्वे किया। स्वचालित कैमरों से पेंग्विन पर नजर रखी गई। वैज्ञानिकों ने पूर्वी अंटार्कटिका के पांच हजार किमी लंबे तटीय इलाके में अपना ध्यान केंद्रित किया था।
इसमें पेंग्विन की संख्या 59 लाख होने का अनुमान लगाया गया है। जबकि इस पक्षी की वैश्विक संख्या 1.4 करोड़ से लेकर 1.6 करोड़ आंकी गई है। ऑस्ट्रेलियाई अंटार्कटिका डिविजन के वैज्ञानिक डॉ. लुइस एम्मर्सन ने कहा कि अभी सिर्फ प्रजनन जोड़ों को लेकर संख्या आंकी गई है। इसमें गैर प्रजनन वाले पक्षियों को शामिल नहीं किया गया।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |