Patrakar Priyanshi Chaturvedi
जबलपुर में हिंदू फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची ने महात्मा गांधी को कश्मीर के हालात का जिम्मेदार बताया। कहा कि गांधी की वजह से देश बंटा। वो मेरे कभी आदर्श नहीं हो सकते। नाथूराम गोडसे मेरे आदर्श हैं। जिनकों मालूम नहीं है, वो उन्हें पूजते हैं। कुछ पद पर बैठने के बाद मजबूरी में आदर्श मान रहे हैं। सर्किट हाउस क्रमांक 2 में पत्रकारों से चर्चा के दौरान साध्वी ने कहा।
दरअसल गांधी जयंती को लेकर हुए सवाल के जवाब में साध्वी प्राची ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि नाथूूराम गोडसे यदि गांधी को गोली नहीं मारते तो आज पूरे हिंदुस्तान का हिंदू मक्के और मदीने में नमाज कर रहा होता। महात्मा गांधी ने जवाहरलाल नेहरू को प्रधानमंत्री बनाने के लिए देश का बंटवारा किया। पाकिस्तान को बंटवारे के वक्त 55 करोड़ रुपए दिए। ये राशि भारत के काम आती।
यहां के हिंदू-मुस्लिमों के काम आती। साध्वी प्राची ने कहा कि जिनको महात्मा गांधी के बारे में नहीं मालूम है, वो उन्हें आदर्श मानते हैं। जबकि कुछ तो मजबूरी में पद पर बैठने की वजह से उन्हें आदर्श मान रहे हैं। पाकिस्तान के समर्थन में खड़े चीन के खिलाफ भी साध्वी ने हिंदुस्तानियों से चीनी उत्पादों का बहिष्कार करने का आह्वान किया।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |