Patrakar Vandana Singh
मुख्यमंत्री चौहान याद करो कुर्बानी कार्यक्रम में हुए शामिल
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अनगिनत देशभक्तों के त्याग, तपस्या और बलिदान से देश स्वतंत्र हुआ है। 'आजादी 70 वर्ष याद करो कुर्बानी'' कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसे सभी देशभक्तों को स्मरण करना और श्रद्धांजलि देना है। मुख्यमंत्री श्री चौहान भोपाल में याद करो कुर्बानी कार्यक्रम के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में सामूहिक राष्ट्र-गान किया गया।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के लिये सर्वस्व न्यौछावर करने वाले देशभक्तों का स्मरण करवाया है। मध्यप्रदेश में भी हजारों स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिये बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि देश के लिये प्रामाणिकता से जियें और अपने नागरिक कर्त्तव्यों का पालन करने का संकल्प लें। कार्यक्रम में मंत्रीमंडल के सदस्य, प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
क्रांतिकारियों की सोच के अनुरूप देश को बनाना है
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश की आजादी के लिये जिन क्रांतिकारियों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया, उनकी सोच के अनुरूप हमें देश को बनाना है। श्री चौहान सीहोर जिले के रेहटी में आजादी के 70 वर्ष-'याद करो कुर्बानी'' कार्यक्रम में तिरंगा यात्रा समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान सलकनपुर से रेहटी तक निकाली गयी तिरंगा यात्रा में शामिल भी हुए। उन्होंने रेहटी में 10 करोड़ लागत के 8 विकास कार्य का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज हम सभी लोगों को अपने सद्कार्यों से देश का गौरव बढ़ाने का संकल्प लेना है। उन्होंने कहा कि हमें देश के लिये जीना है और अपने कर्त्तव्यों का निष्ठा के साथ निर्वहन करना है। श्री चौहान ने तिरंगा यात्रा के समापन पर राष्ट्र-ध्वज का पूजन किया। उन्होंने कहा कि यह देश के सम्मान की यात्रा है, इसमें किसी का स्वागत या सम्मान नहीं होगा।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |