Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कटनी के कोतवाली थाना क्षेत्र की बस स्टैंड चौकी के समीप एक ही रात में चार दुकानों के ताले टूट गए। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी साइकिल से मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने जांच अधिकारियों से मामले की पूरी जानकारी ली और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
जानकारी के अनुसार बस स्टैंड पुलिस चौकी के समीप देर रात अज्ञात चोरों ने चार दुकानों के ताले तोड़कर लाखों की चोरी को अंजाम दिया। सुबह जब दुकानदार अपनी-अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी लगी। जिसके बाद उन्होंने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। इसी बीच एसपी गौरव तिवारी वहां साइकल से पहुंच गए और कोतवाली पुलिस को उचित दिशा निर्देश दिए।गौरव तिवारी अपने इसी अंदाज के लिए अलग ही जाने जाते हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |