Patrakar Vandana Singh
बदायूं में बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि यूपी में इस बार बसपा की ही सरकार बनेगी। प्रदेश की जनता सपा सरकार से काफी परेशान हो चुकी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। अपराध, गुंडाराज चरम सीमा पर पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार बनने पर प्रदेश में कानून व्यवस्था कामय किया जाएगा। वहीं उन्होंने सपा-भाजपा पर आरोप लगाया कि इन सरकारों ने प्रदेश में कोई काम नहीं किया है। मायावती ने आज बदायूं के दातागंज में एक रैली को संबोधित कर रहीं थीं।
बीजेपी पर हमला बोलते हुए मायावती ने कहा कि प्रदेश में बीजेपी के पास कोई मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं है।
मायावती ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा सरकार ने बसपा सरकार की योजनाओं का नाम बदलकर चलाई है। उन्होंने जनता से भाजपा के प्रलोभन में न आने की भी बात की। उन्होंने कहा कि बसपा की सरकार बनने पर सबसे पहले सपा के जंगलराज का सफाया किया जाएगा। सभी आपराधिक तत्वों को जेल में भेज दिया जाएगा ताकि फिर प्रदेश में हमारी बहन- बेटियां शाम और रात को भी आराम से आ -जा सकें। जनता भाजपा की नोटबंदी और सपा के जंगलराज से दुखी है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |