Patrakar Priyanshi Chaturvedi
उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सारा दारोमदार अब प्रियंका गांधी पर टिकता दिख रहा है। पार्टी ने आखिरकार अपना तुरुप का पत्ता चलाने का मन बना लिया है।
प्रियंका को अमेठी-रायबरेली से बाहर निकल कर राज्य के बाकी हिस्सों में प्रचार करने के लिए पार्टी ने राजी कर लिया है। कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी इस पर सहमत बताए जा रहे हैं। प्रियंका राज्य में कांग्रेस की स्टार प्रचारक के तौर पर उतरेंगी। पार्टी ने उनके कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करनी शुरू कर दी है।
प्रियंका की राज्य के युवा से लेकर वृद्ध तक में गजब की लोकप्रियता है। कारण, उनका लुक, मृदुलता, सहजता और सरलता जोकि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से मिलते-जुलते हैं। इंदिरा अपने जीते-जी लोगों के दिलों में राज करती रहीं। उनकी यादें और आभा पुरानी पीढ़ी के लोगों के जेहन से अब तक निकली नहीं हैं। प्रियंका को इसका लाभ मिलेगा। रायबरेली और अमेठी संसदीय क्षेत्र में वह अपनी मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी के लिए अब तक चुनाव प्रचार करती रही हैं। वहां लोगों पर उनका जादू देखा जा चुका है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |