Patrakar Vandana Singh
देवा बोलीं -कहा किसी को नहीं मारा
चंडीगढ़ में स्वंयभू साध्वी देवा ठाकुर ने सीजेएम अदालत में सरेंडर कर दिया है। कोर्ट ने सुनवाई करने के बाद साध्वी देवा ठाकुर को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इस दौरान साध्वी ने कहा कि उन्होंने किसी को नहीं मारा है।
गौरतलब है कि एक शादी समारोह में शामिल होने आई साध्वी देवा ठाकुर ने अपने सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ जमकर फायरिंग की थी। दौरान इस दौरान चार लोगों को गोली लग गई थी।
साध्वी कभी पिस्टल से, तो कभी बंदूक से फायरिंग कर रही थीं। इस हादसे में दूल्हे की मौसी की मौत हो गई थी, जबकि कुछ अन्य लोग घायल हो गए थे।
इस मामले में करनाल पुलिस ने साध्वी देवा ठाकुर व आधा दर्जन सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया था। समारोह में पहुंची साध्वी ने पहले डीजे की धुन पर जमकर डांस किया था। उसके बाद फायरिंग करने लगी। हादसे के बाद साध्वी वहां से फरार हो गई थी। दरअसल, साध्वी हथियारों की शौकीन है। अक्सर अपनी फेसबुक पेज पर वह बंदूकों के साथ फोटो डालती रहती हैं।
हरियाणा की रहने वाली 26 साल की यह साध्वी देवा फाउंडेशन की चेयरपर्सन है। उनका आश्रम करनाल में है। सोशल मीडिया पर भी देवा ठाकुर के नाम से कई प्रोफाइल सक्रिय हैं, जिनमें बंदूकों के साथ उनकी तस्वीरें अपलोड हैं। उनकी सुरक्षा में तैनात गनमैन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया के प्रोफाइल पेज पर हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |