Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बैंकों में नोट एक्सचेंज को लेकर सरकार के ने नया कदम उठाने की तैयार कर ली है। जानकारी के अनुसार सरकार द्वारा गुरुवार को नोट बदलवाने की सीमा 4500 से घटाकर 2000 किए जाने के बाद अब खबर है कि केंद्र इसे पूरी तरह बंद कर सकती है।
न्यूज चैनल ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि लगातार आरोप लग रहे हैं कि नोट बदलवाने के दौरान लोग कालेधन को सफेद कर रहे हैं और इसे रोकने के लिए सरकार नोट बदलवाने पर रोक लगा सकती है और इसके बाद आप अपने पुराने नोट केवल बैंक में जमा करवा सकेंगे।
बताया जा रहा है कि सरकार 24 नवंबर तक या इससे पहले ही बैंक में नोट बदलवाने पर रोक लगा देगी इसके बा जिन लोगों के पास पुराने नोट हैं उन्हें बैंक जाकर इन्हें जमा करवाना होगा।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |