Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पुलिस टीम को मिलेगा 40 लाख का ईनाम
भोपाल जेल से फरार होते ही इन आतंकियों के हाथ घातक हथियार भी पहुंच गए और उन्होंने उनकी तलाश कर रही पुलिस टीम को निशाना बनाने की कोशिश की। इस कोशिश को एपपी पुलिस की टीम ने नाकाम को किया। साथ ही इतनी पुख्ता घेराबंदी की ,कि कोई भी आतंकी बच नहीं पाया। घटना की सूचना मिलते ही गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह और डीजीपी ऋषिकुमार शुक्ला सीधे सर्च आॅपरेशन से जुड़ गए थे और उन्होंने पल-पल की जानकारी लेते हुए लगातार अपने अफसरों की टीम की हौसला अफजाई करते हुए सर्च पर नजर रखी। एएसपी क्राइम शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आतंकियों के फोटो लेकर पुलिस की टीम अचारपुरा गांव में पहुंची थी। पुलिस ग्रामीणों के फोटो दिखा रही थी, तभी रहवासियों ने पुलिस को आतंकियों के छिपे होने की खबर दे दी। पुलिस टीम जब उन्हें पकड़ने के लिए पहुंची तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। करीब 35 मिनट तक चली फायरिंग में आठों आतंकियों को ढेर कर दिया गया।
ये है एनकाउंटर टीम, 40 लाख रुपए इनाम
एसपी नार्थ अरविंद सक्सेना
एसपी साउथ अंशुमान सिंह
एएसपी क्राइम शैलेंद्र सिंह चौहान
एएसपी जोन-4 धर्मवीर सिंह
एएसपी जोन-2 मयंक अवस्थी
टीआई वीरेंद्र सिंह चौहान
टीआई जीतेंद्र पटेल
70-80 पुलिस टीम
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सिमी आतंकियों पर घोषित इनाम 40 लाख रुपए एनकाउंटर टीम को देने का ऐलान किया है। आतंकियों पर 5-5 लाख रुपए इनाम घोषित किया गया था।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |