Patrakar Vandana Singh
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ''मन की बात '' के बाद जिस तरह से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने छत्तीसगढ़वासियों से संवाद के लिए रमन के गोंठ कार्यक्रम शुरू किया है। उसी तर्ज पर अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी प्रदेश की जनता से संवद के लिए शिव संवाद नाम से कार्यक्रम शुरू करने जा रहे हैं। इस कार्यक्रम का प्रसारण हर पखवाड़े आकाशवाड़ी से प्रसारित करने पर विचार किया जा रहा है। इसे मुख्यमंत्री के रूप में शिवराज सिंह चौहान के 11 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में शुरू किया जा रहा है।
इसके जरिए श्री चौहान प्रदेश की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों एवं शासकीय योजनाओं की उपलब्धियों के साथ ही विकास संबंधी योजनाओं का ब्योरा भी देगें। प्रदेश के नगर एवं गांवों में हुए उल्लेखनीय कार्यों व महत्वपूर्ण घटनाओं का भी समावेश होगा। हालांकि अभी इसे अंतिम स्वरूप दिया जाना बाकी है। प्रदेश के आला अधिकारी मुख्यमंत्री से इस मुद्दे पर प्रारंभिक रूप से चर्चा कर चुके हैं।
प्रसारण अवधि तय नहीं
शिवराज के मन की बात का समय 15 मिनट रहेगा या आधा घंटा, इसका फैसला होना है। संवाद का यह सिलसिला एकतरफा होगा या फिर बातचीत के रूप में इस पर भी विचार चल रहा है। कार्यक्रम शुरू होने के बाद प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों, सार्वजनिक स्थलों व कम्युनिटी हाल में व्यवस्थाएं की जाएंगी। इस संवाद को लोकप्रिय बनाने न्यूज चैनलों पर भी सीधा प्रसारण कराने का सुझाव है।
रमन के बाद होगें चौहान दूसरे सीएम
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा करीब दो साल पहले शुरू किए गए इस प्रयोग की सफलता को देखते हुए 13 सितंबर 2015 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भी ‘रमन के गोंठ’ के नाम से राज्य की जनता से संवाद शुरू किया है। सामान्य रूप से अभी मुख्यमंत्री आकाशवाणी के माध्यम से राज्य की जतना को स्वतंत्रता दिवस का संदेश देते है लेकिन इस कार्यक्रम के शुरू होने पर जनता से मन की बात करने वाले शिवराज दूसरे मुख्यमंत्री होंगे।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |