दिग्विजय सिंह का मोहन सरकार पर हमला
  Digvijaya Singh attacks the Mohan government

 

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन यात्रा’ 2 नवंबर को 14वें दिन गुना जिले के गुंजारी गांव पहुंची। यहां यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने केंद्र और मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी INDIA गठबंधन के निर्विवाद नेता हैं और सभी विपक्षी दल उनके नेतृत्व में एकजुट होकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी राष्ट्रीय स्तर पर मुद्दे उठा रहे हैं, जबकि वे खुद इन्हीं मुद्दों को स्थानीय स्तर पर जनता के बीच ले जा रहे हैं। उनके मुताबिक, उनका और कांग्रेस वर्किंग कमेटी का एजेंडा एक ही है।

दिग्विजय सिंह ने दिल्ली में 1 नवंबर को हुई रैली का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है और चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं से पक्षपात कराया जा रहा है। उन्होंने राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कहा कि मंदिर और मठों से जुड़े मामलों में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस आवाज उठा रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा इस मुद्दे पर असहज है और कांग्रेस इस लड़ाई को जारी रखेगी।

देवास के खातेगांव में अवैध शराब के कारोबार को रोकने के दौरान TI दिलीप पुरी  का मुद्दा उठाते हुए दिग्विजय सिंह ने सरकार से सवाल किया कि अवैध शराब माफिया के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है? उन्होंने आरोप लगाया कि सागर के बंडा और देवास जैसे इलाकों में अवैध और जहरीली शराब से लोगों की जान जा रही है। साथ ही उन्होंने शराब कारोबार को लेकर मुख्यमंत्री के परिवार पर भी आरोप लगाए। यात्रा के मार्ग पर उन्होंने बताया कि उज्जैन से अयोध्या तक सीधा रास्ता तय कर ‘सत्य सनातन यात्रा’ निकाली जा रही है और इसी मार्ग पर यात्रा लगातार आगे बढ़ रही है।

 

Dakhal News 3 November 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.