Dakhal News
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में कोटा सिटी पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। कोटा एसपी तेजस्विनी गौतम के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि मामले के मुख्य संदिग्ध पुणे-जयपुर एक्सप्रेस से गुजर रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने कोटा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में घेराबंदी कर करीब 15 मिनट में तीनों को पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान हरियाणा के सोनीपत निवासी रेहान उर्फ सुक्का, बिहार के बेगूसराय निवासी ऋतिक कुर्मी उर्फ रोशन और एक नाबालिग के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों की योजना दिल्ली पहुंचकर वहां से नेपाल भागने की थी। एसपी ने बताया कि रेहान कथित तौर पर अनिल पंडित के संपर्क में था, जिसे लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस इस संपर्क और फायरिंग की घटना के बीच संबंधों की जांच कर रही है। वारदात में इस्तेमाल हथियार अभी बरामद नहीं हुए हैं। मुंबई पुलिस की टीम कोटा पहुंच गई है और आरोपियों को उसके हवाले करने की प्रक्रिया चल रही है।
पुलिस के मुताबिक, फायरिंग की घटना 18 अक्टूबर की शाम मुंबई के जुहू इलाके में हुई, जब टाइगर श्रॉफ फुटबॉल ग्राउंड से कार में लौट रहे थे। हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर गोलीबारी की, जिसमें ड्राइवर और वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। टाइगर श्रॉफ को भी शीशे का टुकड़ा लगने से चोट आई, हालांकि उन्हें गोली नहीं लगी। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर हथियारों की बरामदगी और घटना के पीछे की पूरी साजिश का पता लगाने में जुटी है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |