दीपावली से पहले फ्लाइट किराए में जबरदस्त बढ़ोतरी
  Steep hike in flight fares ahead of Diwali.

 

दीपावली पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों की जेब पर इस बार हवाई किराए का असर दिखाई दे रहा है। त्योहार नजदीक आते ही इंदौर आने वाली फ्लाइट्स के टिकट कई प्रमुख रूट पर महंगे हो गए हैं। सामान्य दिनों की तुलना में कुछ शहरों से इंदौर आने का किराया दो से तीन गुना तक बढ़ गया है। पुणे से इंदौर की प्री-बुकिंग टिकट करीब 5,618 रुपये में मिल रही थी, जबकि दीपावली के दौरान यही किराया बढ़कर करीब 16,263 रुपये तक पहुंच गया है।

हैदराबाद, दिल्ली और मुंबई रूट पर भी किराए में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हैदराबाद से इंदौर का टिकट करीब 16,641 रुपये तक पहुंच रहा है, जबकि प्री-बुकिंग में यह करीब 7,322 रुपये था। दिल्ली से इंदौर आने का किराया करीब 10,928 रुपये बताया जा रहा है, जो पहले करीब 6,200 रुपये था। वहीं मुंबई से इंदौर का किराया करीब 12,520 रुपये तक पहुंच गया है, जबकि प्री-बुकिंग में यह लगभग 5,674 रुपये था। बेंगलुरु रूट पर भी सामान्य उपलब्ध किराया करीब 15,370 रुपये के आसपास बताया जा रहा है।

ट्रैवल कारोबारियों के मुताबिक दीपावली के दौरान दूसरे शहरों में नौकरी या कारोबार करने वाले बड़ी संख्या में लोग अपने घर लौटते हैं। इससे फ्लाइट्स में सीटों की मांग अचानक बढ़ जाती है और उपलब्ध सीटें कम होने के साथ किराए में भी तेजी आने लगती है। हालांकि टिकट की कीमत एयरलाइन, सीट की उपलब्धता और बुकिंग के समय के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। ऐसे में त्योहार के दौरान यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों के लिए पहले से टिकट बुक करना किराए के लिहाज से महत्वपूर्ण हो सकता है।

 

Dakhal News 2 October 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.