2025-26 Mains रिजल्ट की तारीख पर आया नया अपडेट
 New update on the 2025-26 Mains result date.

MPPSC की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। राज्य सेवा परीक्षा 2025 और 2026 की मुख्य परीक्षा के परिणाम जल्द जारी होने की संभावना है। आयोग दोनों वर्षों की चयन प्रक्रिया को जल्द पूरा करने की तैयारी में जुटा है। राज्य सेवा परीक्षा 2025 की मुख्य परीक्षा 7 से 12 अगस्त तक आयोजित हुई थी। मूल्यांकन प्रक्रिया में देरी के चलते परिणाम का इंतजार बढ़ गया है। अब जानकारी के मुताबिक, 2025 Mains का रिजल्ट अक्टूबर के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है।

रिजल्ट के बाद करीब 30 से 45 दिनों में इंटरव्यू कराने की तैयारी है। वहीं MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2026 की मुख्य परीक्षा 7 से 12 सितंबर तक आयोजित हुई थी। इसका परिणाम अक्टूबर के अंत या नवंबर के पहले सप्ताह में आने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद इंटरव्यू की प्रक्रिया 15 दिसंबर के बाद शुरू होने की संभावना है। 

दरअसल, MPPSC की परीक्षाओं के रिजल्ट और चयन प्रक्रिया में देरी का मुद्दा अभ्यर्थी पहले भी उठाते रहे हैं। अब 2025 और 2026 की परीक्षाओं के परिणाम को लेकर अभ्यर्थियों की नजर आयोग के अगले अपडेट पर टिकी है। दोनों परीक्षाओं के परिणाम जारी होने के साथ ही अभ्यर्थियों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू हो जाएगा।

Dakhal News 2 October 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.