CM मोहन यादव ने किया हार्मोनिका फेस्टिवल का शुभारंभ
  CM Mohan Yadav inaugurated the Harmonica Festival.

 

भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह में इंडियन हार्मोनिका फेस्टिवल 2026 के 13वें संस्करण का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। कार्यक्रम में देश के 16 राज्यों से करीब 180 हार्मोनिका वादक शामिल हुए। इस दौरान कलाकारों ने हार्मोनिका और माउथ ऑर्गन से अलग-अलग लोकप्रिय धुनें प्रस्तुत कर माहौल को संगीतमय बना दिया। कलाकार अनुपम पॉल और 17 वर्षीय हार्मोनिका वादिका सिद्धि सोनी की प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय संगीत परंपरा और हार्मोनिका कलाकारों के योगदान की सराहना की। उन्होंने बंगाल से जुड़े संगीतकारों और पार्श्व गायकों किशोर कुमार, हेमंत कुमार, एसडी बर्मन और आरडी बर्मन का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सिर्फ एक संगीत कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगीत साधकों का मिलन है। मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश की संगीत परंपरा का जिक्र करते हुए तानसेन, बैजू बावरा और कुमार गंधर्व जैसे कलाकारों की विरासत को भी याद किया

मुख्यमंत्री ने भारतीय संगीत में वाद्य यंत्रों की परंपरा और उनके सांस्कृतिक महत्व पर भी बात की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में संगीत और कला की परंपरा काफी समृद्ध रही है। कार्यक्रम में उन्होंने संगीत के साधकों का मध्यप्रदेश सरकार की ओर से स्वागत किया और कला जगत को ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना से जोड़ने की बात कही। महोत्सव के जरिए देश के अलग-अलग हिस्सों से आए हार्मोनिका कलाकारों को एक मंच मिलने के साथ भोपाल में संगीत प्रेमियों को भी विशेष प्रस्तुतियां देखने-सुनने का अवसर मिला।

Dakhal News 2 October 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.