LPG ग्राहकों के लिए जरूरी अपडेट: 16 अगस्त से पहले e-KYC कराएं, सब्सिडी और बुकिंग पर पड़ सकता है असर
LPG customers, Complete, e-KYC , booking

घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए e-KYC की समयसीमा नजदीक है। जिन ग्राहकों का आधार सत्यापन अभी तक पूरा नहीं हुआ है, उन्हें 16 अगस्त 2026 तक e-KYC करानी होगी। समय पर प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर भविष्य में गैस सब्सिडी मिलने में दिक्कत आ सकती है और सिलेंडर बुकिंग की सुविधा भी प्रभावित हो सकती है। हालांकि, जिन उपभोक्ताओं का आधार सत्यापन पहले से पूरा हो चुका है, उन्हें दोबारा e-KYC कराने की आवश्यकता नहीं है।

सरकार और तेल कंपनियों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि गैस सब्सिडी केवल वास्तविक और पात्र उपभोक्ताओं तक पहुंचे तथा फर्जी या एक से अधिक कनेक्शन की पहचान की जा सके। ग्राहक अपनी गैस एजेंसी के अलावा IndianOil ONE, Hello BPCL और HP Pay जैसे आधिकारिक मोबाइल ऐप के माध्यम से फेस ऑथेंटिकेशन कर घर बैठे भी e-KYC पूरी कर सकते हैं। अधिकारियों ने सभी लंबित उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द सत्यापन प्रक्रिया पूरी करें।

Priyanshi Chaturvedi 6 August 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.